कर्नाटक में बनेगी बीजेपी की सरकार - Jersyno8 Social

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

15/05/2018

कर्नाटक में बनेगी बीजेपी की सरकार

१३ मई को कर्नाटक  विधानसभा का चुनाव हुआ था। इस चुनाव के बाद भारत के विभिन्न संस्थाओ के एक्सिस्ट पोल ने दावा किया था कि कर्नाटक किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। लेकिन आज यानि १५ मई को कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सभी दावों गलत साबित किया। आप को बता दे कर्नाटक में कुल २२२ सीटों पर चुनाव हुए थे। जिसके हिसाब से किसी भी दल  बहुमत हासिल करने के लिए ११२ सीटों की जरुरत होगी।


आज आये नतीजों से ये पता चला कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। बहुमत के लिए भारतीय जनता पार्टी को ११२ सीटों की जरुरत थी , लेकिन भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक चुनाव में कुल ११३ सीटों पर विजय मिली है। बीजेपी को बहुमत से १ सीट ज्यादा मिली है। अब भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक में सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता है। चुनाव से पहले ये आशंका जताई जा रही थी कि भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक सरकार बनाने लिए जेडीएस ( जनता दल सेक्युरल ) की सहायता लेनी पड़ेगी और जेडीएस को इस चुनाव में किंग मेकर तोर पर देखा जा रहा था। लेकिन बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने के लिए किसी दल की सहायता की जरुरत नहीं है।
आप को बता दे कि इस चुनाव में कांग्रेस को ६४ सीटों पर और जेडीएस को ४१ सीटों पर विजय मिला है। अन्य दल को २ सीटों पर विजय मिला है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages