धोनी ने क्यों लिया सेना में जाने का फैसला - Jersyno8 Social

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

21/07/2019

धोनी ने क्यों लिया सेना में जाने का फैसला

महेंद्र सिंह धोनी जो भारतीय क्रिकेट जगत के एक बड़े खिलाडी है जिनको लेके सोशल मीडिया और न्यूज़ जगत में कई सुर्खिया होती हैं। अब उनसे जुडी एक सुर्खी ये सामने आ रही है की वह  अगले २ महीने के साथ भारतीय सेना के साथ बिताएंगे। धोनी ने वेस्ट इंडीज सीरीज के सिलेक्शन के एक दिन पहले ही यानि २० जुलाई को ही बसीसीआई के सिलेक्शन कमिटी को ये बता दिया था कि वह अगले दो महीने के लिए उपलब्ध नहीं है। उन्होंने इस बात के लिए कारन यह बताया की वह अगले २ महीने अपने रेजिमेंट के साथ बिताएंगे।

धोनी के इस फैसले के बाद काफी लोगो के मन में ये सवाल उठ रहे है कि धोनी ने ये फैसला क्यों लिया। लेकिन काफी लोग ये नहीं जानते की धोनी ने यह फैसला काफी समय पहले ही ले लिया था। दरअसल जब २०११ वर्ल्ड कप के बाद भारतीय सेना द्वारा धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल के पदवी दी , तब धोनी ने अपने रिटायरमेंट  भारतीय सेना ज्वाइन होने की बात कही थी। और अब जब धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले है तो उन्होंने अपने रेजिमेंट में २ महीने सेवा करने का फैसला लिया है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages